यूट्यूबर्स ने बताया यूट्यूब और गेमिंग के जरिए कैरियर अथवा पैसे कैसे बनाए
Sep 25 2023
ग्वालियर। सोमवार 24 सितंबर को माधव तकनीकी एवं विज्ञान संस्थान में स्काइरोड्स क्लब के छात्रों ने कंटेंट सेमिनार का आयोजन किया जिसमें मशहूर यूट्बर्स ने छात्रों को बताया कि किस तरह से ई स्पोर्ट्स और यूट्यूब के माध्यम से कैरियर बनाया जा सकता है। आज के युग के ट्रेंड्स के साथ चलना काफी जरूरी एवं छात्रों को समझाया की यूट्यूब के साथ साथ पढ़ाई भी आवश्यक है।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शहर के मशहूर यूट्यूबर्स संभव, वैष्णवी, विकाश शामिल हुए। इस अवसर पर कॉलेज प्रो. पुनीत जोहरी, प्रो. शुभम एवं क्लब कोऑर्डिनेटर प्रो. नेहा भारद्वाज उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन स्काइरोड्स के सभी सदस्यों एवं क्लब प्रेसिडेंट आयुष गोयल की मदद से हुआ। प्रेस को यह जानकारी संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मौर्य ने दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









