विनियमित कर्मचारियों की महापंचायत शीघ्र बुलाए मुख्यमंत्री:कर्मचारी संगठन

Sep 25 2023

ग्वालियर। नगर निगम के विनियमित कर्मचारियों ने पिछले एक माह से अभी तक अलग-अलग माध्यम से लगभग 15 जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर विनियमित से नियमित की मांग कर चुके हैं। यह मांगें नगर सरकार से लेकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से भी कर चुके हैं, लेकिन प्रदेश की नगर निगमों में कार्यरत 48 हजार कर्मचारियों की सुध किसी ने नहीं ली।
ग्वालियर की बात करें तो यह स्थानीय स्तर पर कर्मचारियों ने शहर के दो बड़े केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न तोमर को ज्ञापन सौंपने के बाद कर्मचारियों को पूरी उम्मीद थी कि हमारे शहर के दिग्गज निश्चित ही लाभ दिलाएंगे, लेकिन यह उम्मीद फिलहाल अधूरी है, कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने गोपाल मंदिर पर प्रेसवार्ता के द्वारा मुख्यमंत्री से निम्न मांगों की मांग की है।
मध्यप्रदेश के नगरीय निकाय मण्डलों में कार्यरत 48 हज़ार विनियमित (स्थाई कर्मी) कर्मचारियों की लम्बिंत मांगो का निराकरण करवाने हेतु कर्मचारियों की महापंचायत बुलाई जाने हेतु एवं विभिन्न मांगो का निराकरण करने की मांग की। 
मांगे
मध्यप्रदेश के नगरीय निकायों में कार्यरत 48 हज़ार विनियमित (स्थाई कर्मी) कर्मचारियों को पूर्ण रूप से  नियमित किया जाये। मध्यप्रदेश के नगरीय निकायों में कार्यरत 48 हज़ार विनियमित (स्थाई कर्मी) कर्मचारियों को छठवें एंव सातवें वेतन मान तथा नियमितीकरण का लाभ वर्ष 2016 से एरिया के रूप में दिया जाये। मध्यप्रदेश के नगरीय निकायों में कार्यरत 48 हज़ार विनियमित (स्थाई कर्मी) कर्मचारियों को अनुकम्पा नियुक्ति की पात्रता वर्ष 2016 से दिये जाने के आदेश जारी किए जाये। मध्यप्रदेश में नगरीय निकायों की भौगोलिक संरचनानुसार सभी नगर निगमो में उनके क्षेत्रफल के अनुसार पद सृजित किए जाने के आदेश शीध्र अतिशीघ्र जारी किये जाए। मध्यप्रदेश में  नगरीय निकाय मण्डलों में कार्यरत सभी नियमित कर्मचारियों की भी पदोन्नति शीध अतिशीघ्र करने के आदेश जारी किये जाए।
इन बिन्दुओं पर आदेश शीघ्र अतिशीघ्र जारी करने एवं जिस प्रकार से अपने अन्य विभागों की भी महापंचायत बुलाई है उसी प्रकार से 48 हज़ार विनियमित (स्थाई कर्मी) कर्मचारियों की  महापंचायत बुलाई जाने की कृपा करें। हम समस्त कर्मचारी आपके अति आभारी रहेंगे। 
प्रेस वार्ता के अवसर पर विष्णु शर्मा प्रदेश महामंत्री, नरेंद्र योगी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, विनीत शर्मा संभागीय अध्यक्ष, जलज पाराशर संभागीय उपाध्यक्ष, मुकेश पाल जिला महामंत्री, संदीप शर्मा, के अलावा सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे।