शिल्प समागम मेले में लोकप्रिय हो रहे हैं सेल्फी प्वाइंट
Sep 25 2023
ग्वालियर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के शीर्ष निगमों द्वारा आयोजित शिल्प समागम मेले में ग्वालियरवासियों ने वीकेंट का पूरा फायदा उठाते हुए खरीदारी की और मेले का आनंद लिया। देश भर के विभिन्न राज्यों से आये शिल्पियों के उत्पाद के बीच मेले में लगी सेल्फी प्वाइंट्स लोगों का आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसी सेल्फी प्वाइंट्स में से एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कटआउट के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। इसी तरह एक और आकर्षण का केंद्र बनी सेल्फी प्लाइंट चंद्रयान है। इस सेल्फी प्लाइंट का जो मॉडल लगाया गया है वो बिल्कुल असली चंद्रयान जैसा लग रहा है। यहां लोगों का फोटो खिचवाने का सिलसिला जारी है। इसी तरह पंजाब का भांगड़ा, वीकेंड कोणार्क द्वार और फूलो का चश्मा भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है।
22 से 30 सितंबर के बीच आयोजित इस मेले का उद्देश्य मंत्रालय के शीर्ष निगमों के माध्यम से संचालित ऋण योजनाओं के तहत ना केवल लाभ प्राप्त दस्तकार लाभार्थियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों हेतु विपणन प्लेटफार्म उपलब्ध कराना है। बल्कि स्थानीय उत्पादों, कला और शिल्प के माध्यम से सदियों पुरानी परंपरा, संस्कृति तथा विविध विरासत को जीवित और समृद्ध रखना भी है। इस मेले प्रतिदिन शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









