सनातन धर्म मंदिर में राधा अष्टमी उत्सव पर कृष्ण लीलाओं का मनोहारी मंचन

Sep 25 2023

ग्वालियर। सनातन धर्म मंदिर में श्रीराधा अष्टमी महोत्सव के अंतर्गत राधाबल्लभ रंगमंच की भव्य प्रस्तुति हुई। जानकारी देते हुए धर्ममंत्री ओमप्रकाश गोयल ने बताया कि राधा अष्टमी महोत्सव के तृतीय दिवस पर महानगर के ाधाबल्लभ रंगमंच द्वारा श्रीकृष्ण लीलामृत भव्य मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके अंतर्गत रंगमंच के कलाकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का आधुनिक डिजिटल तकनीकी के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति दी। 
कारागार में श्रीकृष्ण जन्म, माखन चोरी लीला, गोचारण लीला, असुरों का वध, कंस वध, रुक्मणी विवाह, सुदामा चरित्र, महाभारत आदि मनोहरी लीलाओं का मंचन किया। 
इस अवसर पर कैलाश मित्तल, ओमप्रकाश गोयल, रमेश चंद्र गोयल, विमल महेश्वरी, हरिशंकर सिंघल, अजय गुप्ता, राजेश गर्ग, केदारनाथ, प्रदीप सिंघल, शशिकांत, बृजेश भुजंग, संतोष अग्रवाल, सहित पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, भक्त उपस्थित थे।