राम नाम से ही मिट जाते हैं सारे कष्ट: संत कृपाल सिंह
Sep 24 2023
ग्वालियर। नवदुर्गा रामलीला समिति के तत्वावधान में 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक दीनदयाल नगर सेक्टर सी में रामलीला का आयोजन किया जाएगा। वहीं 17 अक्टूबर को भगवान राम की बारात निकाली जायेगी। इसके लिए रविवार को रामलीला मैदान में संत कृपाल सिंह महाराज एवं भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने विधिवत भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम में संत कृपाल सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों को आमजन तक पहुंचाने में रामलीला का महत्वपूर्ण योगदान है। राम नाम मात्र से ही सारे कष्ट मिट जाते है। यदि इंसान श्रीराम के आदर्शो का एक अंश भी ग्रहण कर लें तो समाज में काफी बदलाव आ सकता है।
भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह ने कहा कि श्रीराम भारत का चरित्र है। रामलीला शौर्य, पराक्रम, साहस, वीरता और दृढ़ संकल्प का संदेश देती है।
स्वागत भाषण समिति के अध्यक्ष रणविजय सिंह कुशवाह ने दिया। उन्होंने बताया कि रामलीला का मंचन श्री रामकृष्ण कला मंडल द्वारा किया जाएगा, जिसमें अयोध्या एवं बनारस के कलाकार प्रस्तुति देंगे।
इस मौके पर मधुसूदन भदौरिया, रामेश्वर भदौरिया, इंद्रजीत घुरैया, भरत सिंह भदौरिया, अनिल श्रीवास, बीके साहू, मुनेंद्र कुशवाह, नरेंद्र साहू, नरेश सगर, अच्छेद्र सिंह कुशवाह, अंकिता अग्निहोत्री, रेखा त्रिपाठी, मंजूलता जितेंद्र कुशवाह, सुरेंद्र काकन, बनवारी श्रीवास्तव, भारत परिहार, रामप्रकाश परमार, विद्यादेवी कौरव, अरविन्द वाजयेपी, शैलेन्द्र सिंह कुशवाह आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









