कांग्रेस जनआक्रोश नहीं क्षमा यात्रा नाम रखें : पवैया
Sep 24 2023
ग्वालियर। बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, एवं पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा है कि भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के बाद कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा का नाम बदल कर क्षमा यात्रा रख लेना चाहिये। उन्होंने कहा कि पहले जो कांग्रेस के नेता कहते थे कि रामलला हम आयेंगे मंदिर वहीं बनायेंगे। लेकिन तारीख नहीं बतायेंगे वह अब देख लें कि मंदिर का निर्माण हो चुका है और उसका शुभारंभ जनवरी 24 के अंतिम सप्ताह में होगा। ऐसे में कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी अपनी मम्मी श्रीमती सोनिया गांधी के साथ अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन कर अपने पापों को धो लें।
पूर्व मंत्री पवैया जन आशीर्वाद यात्रा के समापन के बाद शनिवार को पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। पत्रकारों से चर्चा के दौरान श्री पवैया ने कहा कि भाजपा की पहली जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान भाजपा को अपार जन समर्थन मिला है। वहीं वह स्वयं चंदेरी से लेकर लटेरी तक और मालवांचल में कई जगहों पर जनआशीर्वाद यात्राओं में साथ रहे। इस दौरान लोगों का महिलाओं का सैलाव भी यात्रा में शामिल हुआ, इसे देख वह स्वयं कह सकते है कि नवंबर में होने वाले चुनावों में भाजपा सरकार बनायेगी।
उन्होंने बताया कि भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा 10643 किलो मीटर चली यात्रा 51 जिलों की 210 विधान सभा में पहुंची। इस यात्रा में 25 लाख लोगों से सीधा संपर्क किया। वहीं 14 लाख नये सदस्य बनाये।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनाक्रोश यात्रा शुरू की है। अब कमलनाथ यात्रा का नाम बदलें और क्षमा याचना यात्रा नाम रखें। वहीं कांग्रेस सनातन, कर्ज माफी किसानों की कर्ज माफी नहीं होना, संबल योजना को बंद करने के लिए माफी मांगे। इतना ही नहीं कांग्रेस के मंचों पर कार्यकर्ता पदाधिकारी आपस में लड रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एनजीओ से सर्वे तैयार कराकर भ्रम जाल फैला रहे हैं।
पवैया ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से प्रश्न किया कि वह उदयनिधि के सनातन पर दिये बयान पर क्या राय रखते हैं। गत दिनों भाजपा सांसद रमेश बिदूडी द्वारा संसद में किये गये कृत्य के बारे में पूछे जाने पर पवैया ने कहा कि सांसद द्वारा जो असंसदीय भाषा का प्रयोग किया है उसका वह समर्थन नहीं करते। इसे लेकर पार्टी ने सांसद को नोटिस दिया है। जबाब के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा में मुख्यमंत्री का चेहरा उसके कार्यकर्ता हैं। वही चुनाव लडते है। नेता पुत्रों के जन आशीर्वाद यात्रा में प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि दावेदार शक्ति प्रदर्शन करता है उसमें क्या बुराई है। सिंधिया के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अब वह कमल का झंडा लेकर साथ में चल रहे हैं।
इस मौके पर उनके साथ उर्जा मंत्री प्रघुम्न सिंह तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, कौशल शर्मा, विनय जैन, राजू पलैया, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









