सीनियर मेम्बर एसोसिएशन द्वारा सशक्त नारी सम्मान से महिलाओं को सम्मानित किया
Sep 23 2023
ग्वालियर। सीनियर मेम्बर एसोसिएशन द्वारा नारी तू नारायणी के अन्तर्गत सशक्त नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अलग-अलग क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जोन चेयरपर्सन अंजली गुप्ता बत्रा ने की। अंजली गुप्ता बत्रा ने कहा कि हमें महिलाओं का सम्मान जेंडर के कारण नहीं, बल्कि स्वयं की पहचान के लिए करना होगा। हमें यह स्वीकार करना होगा कि घर और समाज की बेहतरी के लिए पुरुष और महिला दोनों समान रूप से योगदान करते हैं। यह जीवन को लाने वाली महिला है। और हर क्षेत्र में महिलायें बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साकेत गुप्ता ने कहा की सृष्टि का आरम्भ नारी से हुआ है। घर हो या बाहर नारी का हृदय से सम्मान करना चाहिए, और सीनियर मेम्बर एसोसिएशन द्वारा ये बहुत ही सुंदर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नरेंद्र अग्रवाल विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, आभार जेसी पंकज जैन जी द्वारा किया गया।
इस दौरान अर्चना अग्रवाल, वंदना सिंह,रीतिका गुप्ता, रानू नाहर, रुचिता गोयल, जाह्नवी रोहीरा, नीतू अग्रवाल, नीतू माने, रीमा मंगल, सोनिया सप्रा, सविता अग्रवाल, स्मृति शर्मा, निशा निचरेले, आरती पाहवा, रंजना आनंद, गरिमा गर्ग, नीलम गर्ग, नीरू दीक्षित आदि महिलाओं को हर क्षेत्र से अलग-अलग सम्मानित किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









