कंाग्रेस के मीडिया वॉर रूम का उद्घाटन

Sep 23 2023

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा एवं विधायक डॉ. सतीश सिकरवार की उपस्थिती में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती अनुमा आर्चाय द्वारा रिबन काटकर कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी पर मीडिया वॉर रूप उद्घाटन किया गया।
 कंाग्रेस के मीडिया वॉर रूम का उद्घाटन करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती अनुमा आर्चाय एवं विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने कहा कि कंाग्रेस का यह वॉर रूम कांग्रेस की रीति-नीति एवं सिद्धांतो को जन-जन तक पहुचंाने का कार्य करेगा एवं 2023 के विधानसभा चुनाव में मद्देनजर प्रदेश को बर्बाद करने वाली शिवराज सरकार एवं भाजपा की मोदी सरकार को बेनकाब करने का कार्य करेगा तथा भाजपा के चाल, चरित्र, चेहरे को जनता के सामने समय समय पर उजागर करता रहेगा, तथा चुनाव में समय भाजपा के दुष्प्रचार एवं काले कृत्यों पर नजर रखेगा और उसे मुंहतोड़ जबाव देने का कार्य करेगा।