लोहा व्यवसायी संघ के गणेश महोत्सव में सांस्कृतिक आयोजन हो रहे
Sep 23 2023
ग्वालियर। ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ रजि द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गणेश महोत्सव 2023 का भव्य आयोजन लोहिया बाजार मैन रोड पर किया गया है। आयोजन की सम्पूर्ण जानकारी ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष संजय क_ल सचिव निर्मल जैन ने बताया कि प्रतिदिन सुबह की पूजा अर्चना प्रात: 9 बजे से आरती 10 बजे व शाम की पूजा अर्चना 7 बजे से व आरती 8 बजे पंडित धीरज शास्त्री द्वारा कराई जा रही है।
गणेश महोत्सव लोहिया बाजार में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। गणेश महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक व रचनात्मक कार्य आयोजित किये जा रहे हैं। आज की आरती में संत कृपाल सिंह महाराज, पूर्व सभापति ब्रिजेन्द्र सिंह जादौन उपस्थित थे। गणेश जी की आरती के बाद शिव दरबार भी सजा व राधा कृष्ण का डांस भी कलाकरों द्वारा आयोजित किया गया।
ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ के संजय जैन, ओम प्रकाश अग्रवाल, गोविन्द मंगल, अनिल गुप्ता,अशोक गुप्ता, राकेश विलैया, अशोक कुमार गुप्ता, महेन्द्र बांदिल सहित बाजार के अन्य व्यापारियों ने सभी से आयोजन में पधारने का आग्रह किया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









