महिला पुलिस टीम द्वारा स्कूली बच्चों को महिला अपराध व गुड टच बेड टच के प्रति किया जागरूक
Sep 22 2023
ग्वालियर। एसपी राजेश सिंह चंदेल के निर्देश तथा एएसपी गजेन्द्र सिंह वर्धमान एवं डीएसपी महिला सुरक्षा ग्वालियर श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में ग्वालियर जिले के विभिन्न स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों व सार्वजनिक स्थानों पर महिला जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त अभियान के तहत डीएसपी महिला सुरक्षा ग्वालियर श्रीमती किरण अहिरवार के नेतृत्व में थाना विश्वविद्यालय क्षेत्रान्तर्गत पंतनगर स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल में बच्चों को महिला संबंधी तथा साइबर अपराधों एवं गुड टच बेड टच के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर थाना विश्वविद्यालय से उप निरीक्षक गीता भदौरिया, महिला सुरक्षा शाखा से उप निरीक्षक प्रियंका दुबे एवं उप निरीक्षक मधु बंसल व उप निरीक्षक सुलेखा निर्भया मोबाइल 1व 2 का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
डीएसपी महिला सुरक्षा ग्वालियर श्रीमती किरण अहिरवार के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम तथा निर्भया टीम द्वारा थाना विश्वविद्यालय क्षेत्रान्तर्गत संस्कार पब्लिक स्कूल के बच्चों को महिला संबंधी अपराध, महिला संबंधी साइबर अपराध, पॉस्को अधिनियम बलात्कार, छेड़छाड़ तथा गुड टच बेड टच आदि के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा उन्हे मध्यप्रदेश पुलिस की डायल 100/112 सेवा तथा 1090 महिला हेल्पलाइन से भी अवगत कराया गया और उपस्थित बच्चों को बताया गया कि किसी भी आपात स्थित में तत्काल पुलिस को सूचित करें। उपस्थित स्कूली बच्चों को बेटी की पेटी के संबंध में अवगत कराया गया कि वह किस प्रकार अपनी शिकायत पेटी में डाल सकती हैं। इस अवसर पर स्कूली बच्चों को गुड टच बेड टच के संबंध में भी जानकारी दी गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









