मंदिर, मठों से ही सनातन धर्म की रक्षा: विजय शर्मा

Sep 22 2023

ग्वालियर। सनातन धर्म मंदिर में सकल ब्राह्मण युवा महासमिति द्वारा ब्राह्मण युवा समागम मे मेघावी छात्र-छात्राओं का मां सरस्वती रत्न से अंगवस्त्र, स्मृति चिंह भेंट कर सम्मान किया गया, एवं युवा कार्यकारिणी घोषित की गई।  साथ ही  दहेज प्रथा पर रोक, कन्या भ्रूण हत्या पर रोक, अर्थव्यवस्था को देखते हुए मृत्यु भोज पर अकुंश लगाने का संथापक डॉ जयवीर भारद्वाज के मार्गदर्शन में संकल्प लिया गया। संचालन मुख्य युवा संयोजक नितिन मिश्रा ने किया। 
मुख्य अतिथि परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ के प्रदेशाध्यक्ष इंजीनियर विजय शर्मा, विशिष्टअतिथि पूर्व न्यायधीश ओपी भार्गव, डॉ नीरज राजोरिया, सुमित खेमरिया, संगम भार्गव मंचासीन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिध्दांशु भारद्वाज ने की। कार्यक्रम का संचालन नितिन मिश्रा ने आभार मोहित दीक्षित द्वारा किया गया। 
  इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा एवम प्रसार प्रचार मंदिर, मठों से होता हैं। विश्व में 250 करोड सनातन धर्म के अनुयाई हैं। मंदिर, मठों का अधिग्रहण नही होना चाहिए ब्राह्मणों का जीवन यापन के साथ सभी को ज्ञानार्जन कराते हैं। 
वहीं सिध्दांशु भारद्वाज निक्की ने कहा कि 29 अक्टूबर को निशुल्क सकल ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन में 29 सितम्बर तक पंजीयन निशुल्क होगें। सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने युवा जुट जाए। 
इस दौरान पूर्वी दुबे, संस्कृति शर्मा, तृषा पाठक, चारू शर्मा, माही शर्मा, कृष्ण पाठक, पियूष पराशर आदि को सम्मानित कर। सकल ब्राह्मण युवा महासमिति घोषित करी गई। 
सकल ब्राह्मण युवा महासमिति की कार्यकारणी में  मोहित दीक्षित, दीपक शर्मा, अभिषेक पटसारिया, दिनेश शर्मा, राहुल पांडे, सोनू शर्मा, आकाश सेठिया, अमन शर्मा, अन्नू कटारे, दीपक दीक्षित, दुष्यंत त्रिपाठी, श्याम शर्मा, दीपक गोस्वामी, हरिओम शर्मा, विकास शर्मा, विक्कू शर्मा, कालू शर्मा, अजय शर्मा, सौरभ शर्मा, आदित्य शर्मा को शामिल किया गया है।