कार्यकर्ता महाकुम्भ में हर बूथ से जायेंगे कार्यकर्ता:चौधरी

Sep 20 2023

ग्वालियर। मुखर्जी भवन में भाजपा के जिला पदाधिकारियों की बैठक  को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने कहा हमने हर शक्ति केन्द्र पर बस की व्यवस्था की है जिससे उस शक्ति केन्द्र के कार्यकर्ता को किसी भी प्रकार की तकलीफ ना हो और जिन कार्यकर्ताओं के पास अपने बाहन हैं वह उससे जायेंगे और जिन कार्यकर्ताओं के पास वाहन की सुविधा नहीं है वह अपने सहयोगी कार्यकर्ताओं कार्यकर्ताओं को आ मण्डल अध्यक्ष को इसकी जानकारी दें। बैठक को सम्बोधित करते हुए वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को इस महाकुम्भ का व्यापक प्रचार प्रसार करने की आवश्यकता है महाकुम्भ का आयोजन निरंतर कई वर्षों से हो रहा है जिसमें ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता ग्वालियर से अपनी उपस्थिति दर्ज करायें। जिला महामंत्री विनोद शर्मा ने कहा सभी मण्डल में निवासरत राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को भी अपने ही मण्डल में रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, रजिस्ट्रेशन मण्डल के शक्ति केन्द्र की बैठकों में किये जायेंगे। बैठक का संचालन महामंत्री विनय जैन ने एवं आभार महामंत्री राजू पूरन सिंह पलैया ने किया।
 बैठक में पूर्व मंत्री माया सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य जय सिंह कुशवाह, विवेक जोशी, अशोक शर्मा, ओमप्रकाश शेखावत, अशोक जैन, समीक्षा गुप्ता, सुमन शर्मा, राकेश माहौर, राजकुमार परमार, मीना सचान, कमल माखीजानी डॉ. अरविंद राय, अरुण कुलश्रेष्ठ, धर्मेंद्र राणा, राजू सेंगर, कनवर मंगलानी, हेमलता बुधोलिया, दीपक शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह तोमर, सुरेन्द्र शर्मा, सुधीर गुप्ता, हेमलता बुधोलिया, मंत्री शैली शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह, गिर्राज कंसाना, दारा सिंह सेंगर, सत्येंद्र शर्मा, नवीन परांडे, विद्या थौराठ, डॉ कुलदीप चतुर्वेदी, महेंद्र सौलंकी, अजय महेंद्रू, नरेश पुरुषवानी, नवीन चौधरी, निखिल विजयवर्गीय, यश शर्मा, रमेश सेन, जण्डेल सिंह गुर्जर, अरविंद रघुवंशी, सुनील मिश्रा, हेमंत चौपडा, राघवेंद्र कुशवाह, गौरव कुलश्रेष्ठ , महेंद्र श्रीवास्तव, विनय शर्मा सहित सभी मण्डल अध्यक्ष मण्डल प्रभारी उपस्थित रहे।