एसएससी ओ ने किया चार कवियों का सम्मान
Sep 18 2023
ग्वालियर। सामाजिक सेवा सहयोग संगठन एवं मध्य प्रदेश काव्य धारा मंच के संयुक्त तत्वाधान में सृष्टि अपार्टमेंट फूलबाग पर काव्य संध्या का आयोजन किया गया। जिसमे सुप्रसिद कवियों ने अपनी अपनी काव्य रचना की प्रस्तुति दी। आज की काव्य संध्या में एसएससीओ के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा चार कवियों का सम्मान किया गया।
सामाजिक सेवा सहयोग संगठन एवं मध्यप्रदेश काव्य धारा मंच के संयुक्त संयोजन में आज आयोजित काव्य संध्या के बारे में जानकारी देते हुए एसएससीओ के प्रदेश अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव ने बताया कि प्रति माह आयोजित कवि सम्मेलन की श्रंखला में वृहद कवि सम्मेलन में पधारे आधा सैकड़ा कवियों ने अपनी वेहतरीन रचनाएँ पढ़ी। किसी भी बातय मन के भाव को कविता, गीत गजल के माध्यम से कहना, कवि के अतिरिक्त और कोई यह कार्य नही कर सकता। कवि सरल रूप से अपने भावों अपनी बात को कविता के माध्यम से रखकर सभी का दिल का जीत लेते है।
ऐसे ही वृहद कवि गणों की उपस्तिथि में आयोजित कवि सम्मेलन में आज सामाजिक सेवा सहयोग संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव ने पूर्व संकल्प के अनुसार चार कवियों प्रो. मीना श्रीवास्तव, उमा उपाध्याय, यासीन खान मंसूरी, गोपाल दंडौतिया का सम्मान शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक प्रेमी, अध्यक्ष विजय कृष्ण योगी, विशिष्ट अतिथि एके श्रीवास्तव, विजय करुण, आलोक शर्मा, मनीष रोशन रविंद्र नाथ मिश्रा पुष्पा मिश्रा रही। कार्यक्रम संयोजक काव्य धारा मंच के अध्यक्ष नयन किशोर श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं मंच संचालन प्रतिपाल राजावत ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रतिपल राजावत ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









