भाजपा महानगर ने प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया
Sep 18 2023
ग्वालियर। देश केप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया गया। सभी बार्डों में सेवा पखवाड़े के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए।
वार्ड क्रमांक 53 में मुंशीयों के मोहल्ले में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के बीच पहुंच कर भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी के नेतृत्व में घर-घर जाकर दीप प्रज्वलन कर उनको मिष्ठान वितरण कर लाडली बहनों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी भाजपा जिला महामंत्री विनय जैन जिला महामंत्री राजू पलैया प्रभारी विकास साहू मंडल अध्यक्ष चेतन मंडलोई मंडल रुक्मणी जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया गया। इसी के तहत प्रधानमंत्री के लंबी आयु के लिए खेड़ापति हनुमान मंदिर पर 1008 हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके लिए योजना अनुसार प्रत्येक कार्यकर्ता ने 10 हनुमान चालीसा के पाठ किये। गांधीनगर स्थित खेड़ा उत्पत्ति हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना उपरांत उत्साहित कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ पढक़र श्री चरणों में किए गए संकल्प को मोदी को समर्पित किया।
इस अवसर पर नितेश उपाध्याय, श्रीमती मीना सचान, अरविंद रघुवंशी, सुनील शर्मा, गिरिराज धाकड़, कबीस परमार, विकास गोदिया, श्रीमती अनुराधा रघुवंशी, श्रीमती शालिनी, प्रियंका गर्ग, श्रीमती सपना पाल, श्रीमती निशा गुप्ता, टिंकू शर्मा सहित सोशल मीडिया के योद्धाओं ने 17 सितंबर को मोदी के 73 वें जन्मदिवस पर हनुमान चालीसा का पाठ किया।
इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चे ने मोदी के जन्मदिन के अवसर पर महाराज बाड़े पर हनुमान जी के मंदिर पर महाआरती कर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया।।
इस अवशर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वश्री अभय चौधरी, अशोक जादौन, मनीष राजोरिया, महेश उमरैया, संतोष गोडय़ाले, विनय जैन, पप्पू बडोरी, धर्मेंद्र आर्य, गब्बर जाटव, दिनेश लोधे, अर्जुन जाटव, गोपाल जाटव, अमन दाऊ, नन्द किशोर माहौर, सुनील नगेले, रवि रागोड़ी, हिमांशु शाक्य, कमल कैलासिया आदि बड़ी संख्या में मोर्चे के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मोदी के जन्मदिन पर रामधुन
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर स्वामी विवेकानंद मंडल भाजपा ग्वालियर द्वारा दक्षिण विधानसभा के वार्ड क्रमांक 52 के गुढा स्थित डांग वाले बाबा मंदिर में राम धुन का आयोजन किया गया। रामधुन के पश्चायत विधि-विधान से पूजा अर्चना कर मोदी के स्वस्थ स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की गई। और मिठाई वितरण की गई।
इस अवसर पर राजू पलैया, शुभम चौधरी, चेतन मंडलोई, विकास साहू, ममता आर्य, रुकमणी जोशी, मुरारी तोमर, शैलेंद्र तोमर, राज आर्य सहित सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं मोदी समर्थक, प्रशंसक उपस्थित रहें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









