रस्साकशी में ग्वालियर पूर्व एवं सितोलिया में ग्वालियर ग्रामीण विजेता
Sep 17 2023
ग्वालियर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 मे आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता में ग्वालियर पूर्व विजेता एवं ग्वालियर विधानसभा उपविजेता बनी। वही सितोलिया प्रतियोगिता में ग्वालियर ग्रामीण विजेता तथा दक्षिण विधानसभा की टीम उपविजेता बनी। कार्यक्रम की विजेता एवं उपविजेता टीम को सांसद विवेक नारायण शेजवलकर एवं निगमायुक्त हर्ष सिंह द्वारा ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र व पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस है और उनके द्वारा ही देश भर में स्वच्छता की अलख जगाई गई है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रारंभ किए गए स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत आज पूरे देश में स्वच्छता की होड़ लगी हुई है। हर शहर, कस्बा एवं ग्राम सबसे स्वच्छ होना चाह रहा है जिससे हमारा देश स्वच्छ भारत बन चुका है।
इंडियन स्वच्छता लीग के माध्यम से स्वच्छता कार्य में लगे हुए स्वच्छता मित्र एवं अन्य अधिकारियों व कर्मचारी का प्रोत्साहन करना ही उद्देश्य है जिससे वह और अधिक ऊर्जा एवं जोश के साथ स्वच्छता के कार्य में सहयोगता कर सके।
इस अवसर पर निगमायुक्त हर्ष सिंह ने सभी कर्मचारी एवं अधिकारियों को इंडियन स्वच्छता लीग की बधाई देते हुए कहा कि सभी लोग खेल भावना के साथ खेल और अच्छा प्रदर्शन किया इसी टीम भावना के साथ सभी लोग ग्वालियर शहर को स्वच्छ बनाने में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता का निर्वाहन करें।
इस अवसर पर अपर आयुक्त विजय राज, उपायुक्त अमरसत्य गुप्ता, डॉ अतिवल सिंह यादव, संभागीय जनसंपर्क अधिकारी मधु सोलापुरकर, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वैभव श्रीवास्तव, सहायक नोडल अधिकारी संदीप शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन एवं खेल प्रतियोगिताओं का संचालन सहायक नोडल अधिकारी खेल सुश्री विजेता सिंह एवं सहायक अधिकारी खेल श्री अयोध्या शरण शर्मा द्वारा किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









