डियन स्वच्छता लीग फ्लैश मॉब में हुए रंगारंग कार्यक्रम
Sep 17 2023
ग्वालियर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत इंडियन स्वच्छता लीग का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के तहत ग्वालियर स्थित बेजाताल पर नगर निगम द्वारा फ्लैशमॉब का आयोजन किया गया। इसमें अनेकों कलाकारों द्वारा अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी गई।
उल्लेखनीय है कि इंडियन स्वच्छता लीग के तहत ग्वालियर नगर निगम ने गोल्डन ग्वालियर के नाम से अपनी टीम बनाई है। इस टीम के कप्तान सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, ब्रांड एंबेसडर आकाश बरुआ, अंकित शर्मा सहित शहर के गणमान्य नागरिक एवं नगर निगम के अधिकारी शामिल हैं। नगर निगम द्वारा बैजाताल पर आयोजित फ्लैश मॉब में रॉक बैंड द्वारा प्रस्तुति दी गई। साथ ही आरंभ दा बंद द्वारा भी अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी गई। इसके साथ ही सुश्री पूनम समाधिया द्वारा कथक की प्रस्तुति दी गई। वही श्री हिमांशु श्रीवास्तव द्वारा स्वच्छता एंथम गाया। इस पूरे आयोजन की एंकरिंग श्री रामानुज पाराशर युवा कवि के द्वारा की गई।
कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त अमर सत्य गुप्ता एवं सहायक नोडल अधिकारी एसबीएम संदीप शर्मा द्वारा प्रतिभगियो को पुरस्कृत किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









