कल विराजित होंगे श्रीजी, शहरवासी तैयारियों में जुटे
Sep 17 2023
ग्वालियर। देश के अन्य हिस्सों की तरह ग्वालियर में भी प्रथम पूज्य श्री गणेश के आगमन का जश्न मनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उत्सव का उत्साह अब चरम पर पहुंच गया है। शहरवासी पारंपरिक तरीके से तैयारियों में जुटे हैं इसका प्रमाण बाजारों में मौजूद चकाचौध और गली गली में सज रही पंडाल दे रही है। शहरवासी इस बार पर्यावरण की सुरक्षा की दृष्टि से त्यौहार मना रहे हैं तो इसका ध्यान रखते हुए मूर्तिकार भी मूर्तियां तैयार कर रहे हैं।
दूसरी तरफ नगर में गणेशोत्सव की तैयारियां तीन दिन पहले से शुरु हो गईं हैं। श्रीजी के मंडप सजना शुरु हो गये हैं। बाजारों में रौनक नजर आने लगी है। श्रीगणेशोत्सव से इलेक्ट्रोनिक्स, घर एवं वाहनों की खरीदारी की जायेगी। इसके लिये बुकिंग पहले से करा रखी है।
शहर की गणेश प्रतिमा की दुकानों पर मिट्टी की प्रतिमाएं सबसे प्रमुखता से देखने मिल रही है। इस बार मिट्टी की प्रतिमाओं की कीमत 100 रूपए लेकर बड़ी प्रतिमा हजारों में हैं। हालांकि घरों में विराजित करने वाली प्रतिमाएं छोटी अधिकतम 2 से 3 फीट तक होती है। वहीं भगवान गणेश की प्रतिमा को सजाने संवारने के लिए शहर में पूजन सामग्री व साज-सज्जा की दुकानें भी सज चुकी है। इन दुकानों पर भगवान गणेश की मोती की माला, पगड़ी, अंग वस्त्र, बिछाने वाला कपड़ा, आभूषण शामिल है जो त्यौहारों की रौनक में चार चांद लगा रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









