महिला सेल ने छात्रावास में छात्राओं को महिला व साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया
Sep 17 2023
ग्वालियर। महिला पुलिस ने शहर में जागरूकता अभियान चलाया। सार्वजनिक जगहों के अलावा महिला पुलिस जयेंद्रगंज स्थित शासकीय बालिका छात्रावास पहुंची और यहां छात्राओं को महिला व साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। इस दौरान डीएसपी महिला सुरक्षा किरण अहिरवार सहित अन्य अमला मौजूद रहा।
टीम ने छात्राओं को बताया कि इमरजेंसी के समय आप सभी 1090 नंबर डायल करें। साथ ही डायल-100/112 भी डायल कर सूचना पुलिस तक पहुंचा सकती हैं। टीम ने बताया कि महिलाओं के प्रति पुरुषों को जागरूक करने और उनकी सोच में बदलाव लाने के उद्देश्य से मैं हूं अभिमन्यु अभियान की शुरुआत की गई है। अंत में बेटी की पेटी का महत्व भी बताया गया।
इस अवसर पर उप निरीक्षक शैलजा सिंह, उप निरीक्षक दिव्या, उप निरी. मधु बंसल, म.आर. अर्चना, महिला सुरक्षा शाखा का स्टाफ एवं निर्भया-1 का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









