अबेकस और मेंटल मैथ्स प्रतियोगिता में 70 बच्चे सम्मानित हुये
Sep 16 2023
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर सोसायटी द्वारा आयोजित अबेकस एंड मेंटल मैथ्स प्रतियोगिता के विजेता व उप विजेता बच्चों का पुरस्कार वितरण व सम्मान समारोह का अयोजन दीनदयाल सिटी मॉल फ़ूड कोर्ट पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समीक्षा गुप्ता पूर्व महापौर व अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष संजय कटठल ने की।
संस्था के अध्यक्ष संजय कटठल ने बताया कि अबेकस और मेंटल मैथ्स प्रतियोगिता अशोक जैन के मार्गनिर्देशन में 4 सितंबर को सिटी सेंटर स्थिर अबेकस क्लास पर अयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में करीब 200 बच्चों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता आठ आयु वर्ग में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को 5 मिनट की समय सीमा में 100 प्रश्नों को हल करना था। जिसे प्रतिभावान बच्चों ने अपनी दिमागी क्षमता का पूर्ण उपयोग करते हुए पूर्ण एकाग्रता एवं आत्मविश्वास के साथ गणितिय कुशलता का परिचय देते हुए पलक झपकते सवालो को हल सभी को अचंभित कर दिया।
प्रतियोगिता में 6 बच्चों को ओवरऑल चैंपियन, 23 बच्चों को ग्रुप चैंपियन, 28 बच्चों को प्रथम, 13 बच्चों को द्वितीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया। इस तरह कुल 70 बच्चे सम्मानित हुये। सभी बच्चों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गये। अतिथियों का स्वागत डॉ मनीष रस्तोगी, राजेश त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक जैन ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









