बेटियां आज हर क्षेत्र में ऊंचाइयों को छु रही है : नारायण सिंह
Sep 16 2023
ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की पम्मी खान ने बताया कि नयाबाजार स्थित कीडीज कॉर्नर हायर सेकेंडरी स्कूल में उत्कृष्ट छात्रा सम्मान समारोह आयोजित किया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि पूर्व मंत्री व पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह, विशिष्ट अतिथि शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नितेश शर्मा, विजय गर्ग व कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष ड़ॉ वन्दना भूपेन्द्र प्रेमी उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन केकशा मेडम व आभार कविता खंडेलवाल ने व्यक्त किया। सर्व प्रथम अतिथियों ने मा सरस्वती जी का पूजन किया।
मुख्यातिथि पूर्व मंत्री एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि हमारी बेटियां आज हर क्षेत्र में ऊंचाइयों छू रही है। आज हर क्षेत्र में बेटियों ने अपना स्थान बनाया है। हमारी बेटियां आज शिक्षित होकर आने वाले भविष्य का निर्माण करती है। में इस संस्था को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस अवसर पर शिक्षिकाओं ओर छात्राओं को सम्मानित किया है।
संस्था अध्यक्ष ड़ॉ वन्दना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा कि संस्था प्रतिवर्ष छात्राओं को सम्मानित करती है और इस वर्ष से संस्था ने पांच हजार बेटियों को सम्मानित करने का संकल्प लिया है। संस्था उन शिक्षिकाओं को भी सम्मानित कर रही है जिनकी वजह से इस विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है।
वही भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नितेश शर्मा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने वाला मध्यप्रदेश पहला ऐसा राज्य है जिसने मेडिकल शिक्षा को हिंदी में शुरू किया।
इस अवसर पर ड़ॉ श्रद्धा शर्मा, ब्रह्मा बेटी सिकरवा, रीता दुबे, अनुराधा गुप्ता, ज्योति शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, रश्मी भदौरिया, अश्मा खान, दीपांजलि, प्रीति पवार, रंजना त्यागी, केकाशा बानो, पद्मा नायर, कविता खंडेलवाल को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में एसएस नायर, कटारे, अमृता गुप्ता, गूँजन अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









