महिला ने खुद को गोली मारी,मौत
Sep 15 2023
ग्वालियर। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के भगत सिंह नगर में एक महिला ने खुद को गोली मार ली। घटना का पता चलते ही परिजन घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर जांच में पता चला कि महिला की मौत हो गई है। महिला की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका का शव पीएम हाउस भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के भगत सिंह नगर निवासी पूनम चौहान ने अज्ञात कारणों के चलते शुक्रवार की सुबह खुद को गोली मार ली। गोली लगने का पता चलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और घायल महिला का उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मृतका का शव पीएम हाउस भेज दिया। फिलहाल पता नहीं चला है कि महिला ने किन कारणों के चलते जान दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









