तकनीकी के छात्रों ने बताया मातृ भाषा हिन्दी का महत्व

Sep 15 2023

ग्वालियर। माधव तकनीकी एवं विज्ञान संस्थान ग्वालियर में राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के हिन्दी समिति द्वारा हिन्दी दिवस एवं अभियंता दिवस इस विषय पर तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 
हिंदी एवं हिंदी साहित्य के साथ-साथ अभियांत्रिकी से जुड़े हुए विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किए गए। साथ ही वक्ताओं नें ना केवल हिंदी की महत्वता एवं प्रमाणिकता का संदेश दिया बल्कि हमारे जीवन में घटती हुई मातृभाषा की अहमियत पर भी लोगों से विचार करने का आग्रह किया। माही शुक्ला, प्रियांशी मिश्रा एवं कवि कुमार विजेता रहे तथा नगद पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. विकास शिंदे, प्रो. डीके जैन, डॉ. चंद्रशेखर मालवी, डॉ. सुनीता शर्मा,  प्रो. विशाल चौधरी अंगद सिंह ओझा, पुष्पेंद्र सिंह गुर्जर,  कीर्तन, रुद्राक्ष, स्नेहा, शांभवी एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी एवं श्रोतागण उपस्थित रहे।