बापू भक्तों ने गोले का मंदिर से हरिनाम प्रभात फेरी निकाली
Sep 15 2023
ग्वालियर। अमावस्या पर्व पर गोले का मंदिर क्षेत्र में संत आशाराम बापू के भक्तों द्वारा हरिनाम प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जो केला देवी मंदिर प्रगति बिहार से हनुमान कॉलोनी, सरला फार्म, गोवर्धन कॉलोनी, रणधीर कॉलोनी भिंड रोड होते हुए वापिस केलादेवी मंदिर पर समाप्त हुई। हरिनाम प्रभात फेरी में भारी संख्या में भक्तगण हरिनाम संकीर्तन करते बापू के जयकारे लगाते हुए गली मोहल्लों में विचरण कर रहे थे। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा व्यास पीठ पर विराजे गुरुदेव की आरती कर जल फल मिष्ठान वितरण कर पुष्प माला अर्पित कर भव्य स्वागत किया गया।
हरिनाम प्रभात फेरी में हजारों ऋषि प्रसाद ग्रंथ जन साधारण को भेंट स्वरूप बांटे गए। प्रभात फेरी में आश्रम संचालक अर्जुन भाई, कमल भाई, लक्ष्मण शर्मा, बीपीएस सेंगर, योगेश शर्मा, संजीव, हरी सिंह गुर्जर, बलबीर सिंह परमार, दिलीप हंदवानी, नमो नारायण तिवारी, गोविंद राठौर, दुर्गेश भदौरिया, नवीन भदौरिया, जीएस चौहान, ओपी शर्मा, गीता रावल, कुसुम चंदेल, सावित्री देवी, शोभा राजावत, पुष्पा पाठक, पुष्पा पाल, मुन्नी राठौर इत्यादि विशेष रूप से शामिल रहे। यह जानकारी बलबीर सिंह परमार मीडिया प्रभारी ने दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









