जेसीआई ग्वालियर ओस द्वारा मेधावी छात्राओं व पूर्व अध्याय अध्यक्षों का सम्मान

Sep 15 2023

ग्वालियर। जेसीआई वीक पर जेसीआई ग्वालियर ओस द्वारा  फेसिलिटेशन ऑफ चिल्ड्रन प्रोग्राम के मंजू गौर, विवेक त्रिपाठी, सविता गोयल द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक हिन्दी शिक्षा विद स्कूल, तिलक नगर में 2023 के हाई स्कूल मैं टॉप थ्री मेधावी बच्चियों को फूल माला व उपहार देकर सम्मानित किया गया। और साथ ही इन्डियन कैफे हाउस बेजाताल पर ओस के संस्थापक अध्यक्ष कमल सिकरवार, पूर्व अध्यक्ष विनीता तोमर, अनिल शर्मा, अवध गुप्ता को फूलमाला, सॉल पहनाकर व नारियल देकर सम्मानित किया गया।
प्रोग्राम में मुख्यरूप से कांता शर्मा, हेमलता अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।