जेसीआई ग्वालियर ने 120 बच्चों का सम्मान किया

Sep 15 2023

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर की जेसीरेटविंग द्वारा होटल रिजेंसी स्क्वायर में मेधावी जेसीलेट कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत जेसीआई ग्वालियर के सदस्यों के बच्चों (जेसीलेट्स) को एकेडेमिक सेशन 2022-2023 में विशेष उपलब्धियों के लिए संस्था द्वारा मेडल, गिफ्ट एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इसमें संस्था के लगभग 120 बच्चों का सम्मान संस्था के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरपर्सन्स द्वारा किया गया। 
इस अवसर पर बच्चों के मनोरंजन के लिए वाइस ऑफ ग्वालियर के विजेताओं द्वारा शानदार गीतों की प्रस्तुति दी गई। जिसका बच्चों के साथ साथ उनके अभिभावकों ने भी भरपूर आनन्द लिया। जेसीआई ग्वालियर की जेसीरेटविंग के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हनी अनेजा ने की। 
कार्यक्रम में वरुण अग्रवाल, प्रीति गुप्ता, दीपांश गुप्ता, रीतेश अग्रवाल, प्रभात चोपड़ा, धर्मेंद्र गुप्ता, आशीष अग्रवाल, आनंद शर्मा एवं पूर्व जेसीरेटविंग चेयरपर्सन्स, पूर्व अध्यक्षगण आदि उपस्थित थे।