अतिथि विद्वानों ने अपनी मांगों को लेकर जेयू कुलपति व एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
Sep 14 2023
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में शिक्षणरत अतिथि विद्वानों को मासिक 50 हजार रुपए मानदेय देते हुए उन्हें सुरक्षा प्रदान करने की घोषणा की है। इसके अतिरिक्त उन्हे सेवा से बाहर न करने और छुट्टियों का लाभ देने की भी बात मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा में की गई है। लेकिन मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के लगभग दस शासकीय विश्वविद्यालयों में अध्यापन कार्य कर रहे अतिथि विद्वानों के बारे में विचार नहीं किया गया है। जबकि विश्वविद्यालयों में शिक्षण कार्य करने वाले अतिथि विद्वान भी यूजीसी के मापदंड को पूरा करते हैं, वे भी नेट और पीएचडी डिग्री प्राप्त शिक्षक हैं। तथा लंबे समय से विश्वविद्यालयों में अपना भरपूर योगदान दे रहे हैं।
विश्वविद्यालयों के ये अतिथि विद्वान कई बार जरूरत पडऩे पर प्रशासनिक कार्यों में विभागाध्यक्षों की मदद करते आए हैं। यह तथ्य शासन को ज्ञात होना चाहिए। लंबे समय से सिर्फ शासकीय महाविद्यालयों के अतिथि विद्वानों पर ही ध्यान दिया जाता रहा है और विश्वविद्यालयों के अतिथि विद्वानों की बड़ी उपेक्षा की जाती रही है। वही कार्य, वही पद और वही योग्यता विश्वविद्यालय में पढ़ाने वाले अतिथि विद्वानों की भी है फिर मध्य प्रदेश शासन का ये गैर पराए समझने का रवैया इन शिक्षकों की समझ से परे है। शासकीय कॉलेज में पढ़ाने वाले अतिथि विद्वानों को अध्यापन कार्य के अनुभव को मान्य किया जा रहा है। जबकि वही योग्यता विश्वविद्यालयों के अतिथि शिक्षको को होने के बावजूद उनके अनुभवों को मान्यता नहीं दी जा रही। एमपीपीएससी की सहायक प्राध्यापक परीक्षा में भी सिर्फ कॉलेज के अतिथि विद्वानों को ही अनुभव का लाभ दिया जा रहा है विश्वविद्यालयों के अतिथि विद्वानों को नहीं। ये सरासर अन्याय है।
इसी मांगों को लेकर गुरुवार को जीवाजी विश्वविद्यालय के सभी विभागों के अतिथि विद्वान एक जुट होकर विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन देने गए और साथ ही अपनी मांगों को लेकर अपने अधिकारों के लिए एक ज्ञापन कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिम्मेदार अधिकारी एसडीएम विनोद को सौंपा कर आग्रह किया गया कि इस समानता के अधिकार पर शासन अपने संवैधानिक जिम्मेदारी को भूले नहीं तथा न्याय के साथ समानता का भाव रखते हुए विश्वविद्यालयों के अतिथि विद्वानों को भी आदेश के दायरे में लाए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









