केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन किया
Sep 14 2023
ग्वालियर। केन्द्रीय कपडा मंत्री पीयूष गोयल ने वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन करते हुए कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन से देश का हजारों करोड़ों रुपए बचेगा। इस काम में जो हमारे शिक्षक लगते हैं, उन्हें चुनाव में लगना पड़ता है। उनका समय बचेगा वह शिक्षा में अपना योगदान दे पाएंगे, बार-बार इलेक्शन होने से आचार संहिता लगते हैं, जिससे विकास कार्य प्रभावित होते हैं, वन नेशन वन इलेक्शन होने से इसमें भी बड़ी राहत मिलेगी।
केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरूवार को ग्वालियर प्रवास के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि इंडिया एलाइंस पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह इंडिया एलाइंस नहीं है, यह तो इंडी गठबंधन है। मध्य प्रदेश में और सब जगह चुनाव चल रहा है। इंडिया गठबंधन के लोग चुनाव प्रचार करने आए अच्छी बात है। लेकिन उन्होंने राहुल गांधी का नाम न लेते हुए निशाना साधते हुए कहा है कि उनके युवराज तो विदेश में बैठे हैं, वहां पर एक दो कार्यक्रम करते हैं अब तो वह भी नहीं कर रहे हैं।
मंत्री पीयूष गोयल ने जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले पर शहीद जवानों की घटना को बहुत ही संवेदनशील विषय बताया है। उन्होंने शहीद हुए जवानों के परिवार को अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी कड़ी कार्रवाई के कारण बैक फुट पर हैं, उनके पास इस प्रकार की घिनौनी घटना करने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। लेकिन अधिकांश जम्मू कश्मीर में पहले जो हालात थे उसमें 4 गत वर्षों में बदलाव आया है। पहले की तुलना में आतंकी घटनाओं में कमी आई है।
मंत्री पीयूष गोयल का कहना है कि पहले हुए हमले में कितने जवान घायल होते थे कितने लोग जान गवाते थे, हर व्यक्ति हमारे लिए महत्वपूर्ण है। फारूक अब्दुल्ला आतंकी घटना पर राजनीति कर रहे हैं। फारूक अब्दुल्ला के समय में कितनी घटनाएं आतंकी होती थी, फारूक अब्दुल्ला जी राजनीति कर रहे हैं यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। इस विषय पर परिवारों के साथ खड़ा होना है ना की राजनीति करना है।
2023 विधानसभा चुनाव में एक तरफ जीत का किया दवा
इसके लिए कमेटी बनाई गई है रामनाथ कोविंद इसके प्रेसिडेंट हैं, जो सुझाव आएंगे उसे पर अमल किया जाएगा। इंडिया गठबंधन के वन नेशन वन इलेक्शन पर सवाल खड़े करने पर उन्होंने कहा विपक्ष चुनाव से डरता है, विपक्ष के पास ना तो चेहरा है ना ही विपक्ष का चरित्र है। विपक्ष चाहता नहीं है की तेजी से विकास देश में हो, मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार रही लेकिन विकास नहीं हुआ, पीयूष गोयल ने इस साल मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में एक तरफा सरकार बनने का दावा किया उन्होंने कहा कि जनता ने मन बना लिया है यहां फिर से भाजपा और फिर से कमल खिलेगा।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कामकाज की जमकर तारीफ की है,। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा शिवराज आए तो उन्होंने बीमारू राज्य से बाहर निकाल कर विकसित राज्य बनाया।
पत्रकार वार्ता में मप्र के उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, संभागीय मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









