बिजनेस बढ़ाने के महत्वपूर्ण टिप्स बताए

Sep 14 2023

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर मृगनैनी संस्था द्वारा जीसीबीक के अंतर्गत  एक कार्यक्रम बिजनेस प्रमोशन सोशल मीडिया पर किया, और बताया कि हम अपने बिजनेस को किस तरह बढ़ा सकते हैं कैसे ग्रोथ कर सकते हैं उसके लिए बिजनेस मीटिंग की। चीफ गेस्ट संजीव निकोतिया उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि हम बिजनेस को कैसे बढ़ा सकते हैं और उसके कुछ महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। 
प्रोग्राम मैं सीनियर मैनेजर मैक्स लाइफ इंश्योरेंस हरिश्चंद्र तोमर ने बताया कि हम अपने बिजनेस को सोशल मीडिया पर कैसे प्रमोट करें। उसको बहुत अच्छी तरीके से समझाया सभी जैसीज और नोन जेसीस मेंबर ने इस मीटिंग का लाभ उठाया। उन्होंने बताया कि विभिन्न सोशल साइड के माध्यम से हम अपने बिजनेस को कैसे प्रगति दे सकते हैं उसके बारे में बताया। प्रोग्राम कन्वीनर पूर्व अध्यक्ष नीरज जैन कार्यक्रम में उपस्थित रही। संस्था मेंबर्स में सरगम सोलंकी आदि मेंबर उपस्थित रहे।