सीवर का पानी गलियों में इकठ्ठा होने और घरों में घुसने पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
Sep 13 2023
ग्वालियर। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव आने से पहले भाजपा-कांग्रेस एक दूसरे पर हमलावर हो रही है। ऐसे में क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर कांग्रेस और भाजपा में खींचतान शुरू हो गई है। ग्वालियर विधानसभा के सदाशिव नगर में सीवर का पानी गलियों में इकठ्ठा होने और घरों में घुसने से नाराज स्थानीय लोगों ने कांग्रेसियों की मौजूदगी में हंगामा किया। कांग्रेसियों ने क्षेत्रीय भाजपा विधायक व प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पर समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया।
हंगामा की सूचना मिलते ही ऊर्जा मंत्री तोमर भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान एक बार तो दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और मामला गर्मा गया, लेकिन बाद में पुलिस बल की मौजूदगी के चलते हालात सामान्य हो सके।
ग्वालियर विधानसभा के वार्ड-4 के सदाशिव नगर में सीवर का पानी इक_ा होने से लोग परेशान हैं। स्थानीय नागरिक छोटू मिश्रा का कहना है कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया गया। बाबजूद इसके वे हर बार आश्वासन का झुनझुना पकड़ा कर चलते बने। बारिश का मौसम है और क्षेत्र के नाले को पाट दिया गया है। ऐसे में सीवर चौक होने के चलते गन्दा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। जिससे बच्चे बीमार हो रहे हैं।
समस्या को लेकर स्थानीय निवासी गिरजा दुबे ने बताया कि पिछले चार दिनों से सीवर का पानी उनके घर में घुस रहा है, जिससे उनके परिवार को काफी तकलीफ हो रही है। घर और मोहल्ले में रहने वाले कई लोग इस गंदे सीवर के पानी के कारण बीमार हो गए हैं। हमने कई बार इसकी शिकायत वार्ड के पार्षद से की लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। साथ ही हमने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर भी की है। अधिकारी आए थे फोटो खींचकर ले गए हैं लेकिन अब तक समस्या का निराकरण नहीं हुआ है।
चुनावी मौसम में क्षेत्र में समस्या का पता चलते ही विपक्षी दल कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। कांग्रेसियों की अगुवाई प्रदेश के महासचिव सुनील शर्मा कर रहे थे। सुनील पिछले विधानसभा चुनाव में ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी थे सो इस बार भी चुनावी संग्राम में अपना भाग्य आजमाने के लिए ताल ठोंक रहे हैं और मजबूती के साथ टिकिट की दावेदारी दे रहे हैं।
कांग्रेस नेता सुनील शर्मा का कहना है कि सदाशिव नगर में सीवर का पानी इकठ्ठा होने से लोग परेशान हैं। क्षेत्रीय भाजपा विधायक, जो प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री भी हैं। प्रद्युम्न सिंह तोमर लोगों की समस्या की अनदेखी कर रहे हैं। इसलिए वे धरना दे रहे हैं। जब तक मांग पूरी नहीं होगी धरना जारी रहेगा।
विरोध प्रदर्शन व हंगामा का पता चलते ही ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर स्थानीय लोगों की समस्या का त्वरित निराकरण किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही ऊर्जा मंत्री का कहना है कि यह काम कांग्रेस की महापौर शासित नगर निगम की जिम्मेदारी है। उन्होंने उनके क्षेत्र में लोगों की समस्याओं की अनदेखी करने पर नाराजगी जताई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









