अंग्रेज चले गए अब कांग्रेस डिवाइड एंड रूल का काम कर रही है: कैलाश विजयवर्गीय
Sep 13 2023
ग्वालियर। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने के बाद बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय कांग्रेस पर जमकर बरसे हैं। अंचल में पिछले चुनाव में मिली करारी हार के बाद फोकस ग्वालियर-चंबल पर रखने पर विजयवर्गीय ने कहा है कि पिछली बार यहां 2 अप्रैल की घटना हुई थी और कांग्रेस ने उसका फायदा उठाया।
कांग्रेस इसी स्टाइल से चुनाव लडती है। अंग्रेज डिवाइड एंड रुल का सिद्धांत अपनाते थे, वो चले गए और आज कांग्रेस उनका काम कर रही है। साल 2018 में भी कांग्रेस ने सामाजिक समरसता को तोडऩे का काम किया था लेकिन अब जनता समझ गई है, कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है। इसलिए इस बार वह हर से सबक सिखाएगी।
ग्वालियर में जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने आये भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जो प्यार और आशीर्वाद हमें ग्वालियर में मिला है, मैं उससे बहुत गदगद हूं, अभिभूत हूं। उन्होंने कहा कि मैंने अपने 40 साल के राजनीतिक सफर में जितनी मालाएं और इतनी बड़ी मालाएं नहीं पहनी होंगी उससे कहीं ज्यादा ग्वालियर की जन आशीर्वाद यात्रा में पहनाई गई हैं। यह जनता का प्यार है जिसक मैं सम्मान करता हूं।
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा मैं जब यहां आ रहा था तो मैंने नरेंद्र सिंह तोमर (केन्द्रीय मंत्री) और ज्योतिरादित्य सिंधिया (केन्द्रीय मंत्री) दोनों से निवेदन किया था साथ रहने के लिए, लेकिन उनकी ड्यूटी अलग अलग जगह थी और उन्होंने दूर से बैठकर ही ऐसा इंतजाम करा दिया जिसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी, मैं दोनों को धन्यवाद देता हूं।
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के विपक्ष के लिए ईडी, सीबीआई तैयार रखने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैं दिग्विजय सिंह को गंभीर नेता नहीं मानता और उनके बयानों को गंभीरता से नहीं लेता क्योंकि वे हमेशा समाज को भ्रमित करने की राजनीति करते हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक जैन तीर्थ के बारे में बजरंग दल का नाम लेकर गलत ट्वीट किया फिर हटा लिया। इस दौरान दो घंटे ट्वीट रहा यदि इन दो घंटे में समाज के बीच टकराव हो जाता तो कौन जवाब देता।
कांग्रेस के पास कोई चेहरा ही नहीं
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आज कांग्रेस के पास कोई चेहरा नहीं बचा है और यदि बचा है तो सिर्फ कांग्रेस का दोहरा चरित्र। आई.डी.एन.आई.ए गठबंधन के उनके साथी नेता तमिलनाडू के सीएम के बेटे व सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को नष्ट करने की बात करते हैं। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे के बेटे और कर्नाटक के मंत्री स्टालिन का समर्थन करते हैं और राहुल गांधी चुप रहते हैं।
इधर कमल नाथ बाबा बागेश्वर की कथा कराते हैं जो सनातन का झंडा पूरे विश्व में फहराना चाहते। उन्होंने कहा कि मुगल आए अंग्रेज आए और भी कई आए लेकिन सनातन को खत्म नहीं कर पाए।
प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, विनोद शर्मा सहित अन्य नेता मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









