कम्युनिस्ट का महंगाई, बेरोजगारी, बिजली, पानी, शराब के विरोध में फूलबाग चौराहे पर प्रदर्शन
Sep 13 2023
ग्वालियर। सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया (कम्युनिस्ट) पार्टी द्वारा बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बिजली, पानी के निजीकरण व शराब, नशे के विरोध में फूलबाग चौराहे पर प्रदर्शन किया गया। जिसमें पार्टी की जिला सचिव कामरेड रचना अग्रवाल ने बताया कि बेहिसाब बढ़ती बेरोजगारी, आसमान छूती महंगाई, कोई प्राकृतिक आपदा नहीं है बल्कि इसके लिए केंद्र व राज्य सरकार की नीतियां जिम्मेदार है। खाने पीने की वस्तु को विभिन्न तरीके से सरकारी नियंत्रण से बाहर कर दिया है। जरूरी खाद्य सामग्रियों पर जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने वाले कानून को खत्म कर पूंजीपतियों के मुनाफा कमाने के लिए रास्ता खोल दिया है।
जीवन रक्षक दवाइयां, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, बिजली, पानी के निजीकरण के कारण लगातार इनके दाम बढ़ते जा रहे हैं। आज बेरोजगारी चरम पर है, सरकारी संस्थानों में लाखों पद रिक्त पड़े हैं। पिछले तीन वर्षों में सिर्फ 21 पदों पर भारती की गई है। जिसकी जानकारी हमारे खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने ही विधानसभा में दी है। हालात इस कदर खराब है लोग आर्थिक तंगी के कारण बेरोजगार यहां तक की परिवार के परिवार आत्महत्या कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश सरकार नई शराब नीति लागू करके,शराब- जिससे व्यक्ति और परिवार बर्बाद होते हैं, समाज में महिलाओं के प्रति असुरक्षा बढ़ती है, को सस्ता कर रही है। ताकि नौजवान शराब के नशे में डूबे रहे और इस बढ़ती महंगाई पर अपनी आवाज बुलंद ना कर सके।
पार्टी की सदस्य मिताली शुक्ला ने बताया कि किस तरह सरकार शिक्षा के स्तर को गिराकर अशिक्षित बेरोजगार पैदा कर रही है। पार्टी के सदस्य धीरेंद्र शिवहरे ने बताया कि सरकार के इस जन विरोधी नीतियों के खिलाफ हमें एकजुट होकर लडऩा होगा व जिले के विभिन्न क्षेत्रों से शामिल हुई महिलाओं ने भी कहां की शराब नशे से हमारे घर बर्बाद हो रहे हैं इन पर सरकार को तुरंत रोक लगनी चाहिए। साथ ही सीमा कुशवाह, कल्पना व अन्य क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं ने बिजली, पानी, राशन व क्षेत्र में व्याप्त अन्य समस्यों पर अपनी बात रखी। प्रदर्शन का संचालन पार्टी के वरिष्ठ जिला कमिटी सदस्य रूपेश जैन ने किया।
प्रदर्शन में ग्वालियर के किलागेट, शिंदे की छावनी, सिकंदर कंपू, मुरार, हजीरा व अन्य क्षेत्रों से आम जनता, महिलायें, छात्र, नौजवान शामिल हुए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









