ओर भी हैं राहें, नशे के ख़िलाफ़ एक कदम:अंजली गुप्ता बत्रा
Sep 13 2023
सीनियर मेम्बर एसोसिएशन के द्वारा नशा मुक्ति केंद्र में मोटिवेशनल ट्रेनिंग ओर भी है राहें, नशे के खिलाफ एक कदम का आयोजन संस्कार नशा मुक्ति केंद्र में किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजली गुप्ता बत्रा ने की। अंजली ने बताया की हमारा प्रयास ग्वालियर के युवाओं को नशे से दूर करना है और जो साथी नशे में डूब गये है, उन्हें नशे के दलदल से बाहर निकालना है। इस क्रम में हम अलग अलग तरह के कार्यक्रम इन युवाओं के लिये करते है, और कई लोगो ने नशा छोड़ दिया है। नशा हमारे शरीर को ही नहीं हमारे सम्पूर्ण परिवार को नष्ट करता है।
ट्रेनर के रूप में डॉ गीतेश आहूजा उपस्थित रहे। उन्होंने कहाँ की जीवन में सभी आदतों को खत्म करने के लिए दिमाग पर कंट्रोल जरूरी है हमारा दिमाग ही हमें सही गलत की पहचान कराता है।
जब तक आप खुद नहीं चाहेंगे, कोई और आपका नशा नहीं छुड़ा पाएगा। सबसे पहले मन में ठान लें कि आप नशा छोडऩा चाहते हैं। शुरू में अपनी बात पर टिके रहने में दिक्कत आएगी। लेकिन अपने मन को मजबूत रखें। लत छोडऩे की वजहों को दिन में बार-बार मन में दोहराएं। हो सके तो ऐसी जगह पर लिखकर लगा दें, जहां आपकी बार-बार नजर पड़ती हो।
कार्यक्रम में कमल अग्रवाल, ज्योत्सना तिवारी, दीपेन्द्र दुबे द्वारा अंत में आभार व्यक्त किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









