जेसीआई ग्वालियर ने वॉइस ऑफ ग्वालियर सीजन-12 का आयोजन किया
Sep 13 2023
ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर द्वारा जेसी सप्ताह के चौथे दिन होटल रिजेंसी स्क्वायर में वॉइस ऑफ़ ग्वालियर-12 का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के सेमीफाइनल राउंड में चयनित 26 प्रतिभागियों में से फाइनल राउंड में 11 प्रतिभागियों द्वारा सैकड़ो लोगो की मौजूदगी में शानदार प्रस्तुतियाँ दी गई। वॉइस ऑफ ग्वालियर-12 में दो ग्रुप एक 15 वर्ष से कम तथा दूसरा 15 वर्ष एवं उससे ऊपर के प्रतिभागियों के बनाये गए थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेसीआई ग्वालियर के नितिन मांगलिक की उपस्थिति में दोनों ग्रुप के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये गए। फाइनल राउंड में प्रतिभागियों को दो बार गाने का अवसर प्रदान किया गया। जिसमें प्रथम गाना 2010 से पहले का एवं दूसरा गाना वर्ष 2010 के बाद का कोई भी गाना प्रस्तुत करना था। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों द्वारा अपना सबसे बेस्ट देने की कोशिश की गई।
उक्त कार्यक्रम में जज के रूप में रमेश श्रीवास्तव, सतेन्द्र श्रीवास्तव, श्रीमती स्मिता, दीपांकर मिश्रा उपस्थित थे।
जेसीआई ग्वालियर के अध्यक्ष दीपांश गुप्ता एवं सह संयोजक विशाल बत्रा एवं दीपेश ग्रोवर ने बताया कि कार्यक्रम में सेमीफाइनल राउंड में ग्रुप ए से 6 एवं ग्रुप बी से 20 प्रतिभागियो ने हिस्सेदारी दी। जजेस द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद दोनों गु्रप में 3 एवं 8 प्रतिभागी फाइनल राउंड में जाने हेतु चयनित किये। दोनों राउंड में प्रतिभागियों ने एक से एक बेहतरीन नगमे गाकर उपस्थित जनसमुदाय का दिल जीत लिया।
इस अवसर पर जेसीआई ग्वालियर के दीपांश गुप्ता, प्रभात चोपड़ा, हनी अनेजा, प्रीति गुप्ता, राहुल गुप्ता, विशाल बत्रा, दीपेश ग्रोवर, आनन्द शर्मा, दिलीप बत्रा, अमित गोयल, प्रदीप अग्रवाल,अजय अग्रवाल व पूर्व अध्यक्षगण, पूर्व चेयरपर्सनस एवं गणमान्य नागरिक उपस्तिथि थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









