जेसीआई ग्वालियर मृगनैनी संस्था द्वारा सिविल हॉस्पिटल में भोजन वितरण

Sep 13 2023

जेसीआई ग्वालियर मृगनैनी संस्था द्वारा जेसीआई वीक के अंतर्गत भोजन वितरण के तहत  सिविल हॉस्पिटल हजीरा, ग्वालियर में लोगों को भोजन, फल, मिठाई आदि सभी वार्डों में वितरित किया गया।
इस दौरान डॉक्टर बिंदु सिंघल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। उन्होंने इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। और अस्पताल में जरूरतमंद मरीजो के लिए क्या-क्या हम कर सकते हैं उसको भी बताया। साथ ही साथ क्लीन प्लेट चैलेंज में भी मेंबर्स ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। अंत में संस्था अध्यक्ष सीमा भार्गव द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान किया।  प्रोग्राम में  नीरज जैन, नीतू तोमर, शालिनी तोमर, स्नेहा अग्रवाल  सहित संस्था मेंबर्स उपस्थित रहीं।