जेसीआई ग्वालियर ओस द्वारा नारायण वृद्ध आश्रम में भोजन वितरण किया

Sep 13 2023

ग्वालियर। जेसीआई वीक के चतुर्थ दिवस पर जेसीआई ग्वालियर ओस द्वारा नारायण वृद्ध आश्रम लक्ष्मीगंज में मानवता की सेवा के तहत भोजन वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें ओस के सभी सदस्यों द्वारा आश्रम में रह रहे सभी वृद्धजनों को फूल माला पहनाकर उनका सम्मान किया। एवम सभी सदस्यों ने अपने हाथों से वृद्धजनों को भोजन वितरण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस नेक कार्य से सभी को आनंद की बहुत अनुभूति हुई।
इस प्रोग्राम की मुख्य अतिथि श्रीमती कमला भदौरिया समाज सेविका, विशिष्ठ अतिथिनारायण वृद्धआश्रम की संचालिका श्रीमती साधना गर्ग, सचिव राजकुमार प_े उपस्थित रहे। और साथ में ही जेसीआई ग्वालियर ओस की अध्यक्ष मंजू गौर, विवेक त्रिपाठी, प्राची गोयल, हेमलता अग्रवाल एवम अध्याय की और से सपना वर्मा, सविता गोयल, कांता शर्मा, सिमरन, विनोद आदि सदस्य उपस्थित रहे।