सनातन धर्म मंदिर में श्रीकृष्ण जन्म छठी उत्सव मनाया
Sep 13 2023
ग्वालियर। सनातन धर्म मंदिर में भगवान चक्रधर के सानिध्य में श्रीकृष्ण जन्म छठी उत्सव हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। प्रधानमंत्री महेश नीखरा एवं धर्ममंत्री ओमप्रकाश गोयल ने बतायाकि भगवान चक्रधर श्रीकृष्ण का छठी उत्सव ब्रज परम्परानुरूप मनाया गया। नन्दगांव, बरसाना, श्रीवृन्दावन में बालक के जन्म के 6 दिवस के उपरांत छठी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाता है एवं बालक के लिए बधाई गीत गाए जाते हैं। ब्रज के इसी भाव के अनुरूप सनातन धर्म मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस बर्ष भी श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव के उपरांत छठी महोत्सव भी आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य पुजारी पंडित रमाकांत शास्त्री ने भगवान चक्रधर श्रीकृष्ण एवं पंडित देवेन्द्र शास्त्री ने श्री गिरिराजधरण का मनमोहन बाल रूप में आकर्षक श्रृंगार किया। भगवान को देसी घी के मेवायुक्त हलवे का विशेष भोग अर्पित किया गया। बधाई देते हुए भक्तों में टॉफियां लुटाई गईं, प्रसाद वितरण किया गया। संध्यारती उपरांत बधाई गीत एवं भजनों का आयोजन हुआ।
जिसमें कान्हा जनम सुन आई, यशोदा मैया दे दो बधाई, धू-धू करके बाजे नगाड़े है रही जय जयकार बधायो बाजे नंद महर के द्वार। हम धूम मचाने आ गए कन्हैया तेरे वृंदावन में। हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की। कान्हा आ जइयो कान्हा आ जइयो, आकर भोग लगा जइयो,आदि ब्रज भाव से ओतप्रोत भावपूर्ण भजनों पर महिला भक्तों ने भजनों पर भावविभोर होकर नृत्य किया। इस अवसर पर अध्यक्ष कैलाश मित्तल, धर्ममंत्री ओमप्रकाश गोयल, विमल महेश्वरी, अजय गुप्ता, राजेश गर्ग, बृजेश भुजंग, हरिशंकर सिंघल सहित सभी भक्त एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









