जेसीआई ग्वालियर ने आश्रम स्वर्ग में भोजन वितरण किया

Sep 12 2023

ग्वालियर। 9 सितंबर से 15 सितंबर तक आयोजित होने वाले जेसी वीक में मंगलवार 12 सितंबर को जेसीआई ग्वालियर द्वारा आश्रम स्वर्ग सदन कंपू में दान कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में जेसीआई ग्वालियर के सदस्य जेसी संदीप जैन के जन्मदिवस पर उनके सहयोग से सदन में निवासरत 100 से अधिक बुजुर्गों एवं युवकों को भोजन वितरण किया गया। समस्त संस्था सदस्यों ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।