जेसीआई ग्वालियर मृगनयनी ने वृक्षारोपण तथा पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता का आयोजन किया

Sep 12 2023

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर मृगनयनी द्वारा जेसी सप्ताह के तीसरे दिन रामश्री इंडिया इंटरनेशनल स्कूल में वृक्षारोपण तथा पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की थीम तम्बाकू को कहे ना रखी गई। जिसका उद्देश्य बच्चों में कैंसर के प्रति जागरूक करना था। ज्यादा संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया। सभी बच्चों ने इस प्रतियोगिता में अपना अद्भुत हुनर दिखाया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व महापौर ग्वालियर समीक्षा गुप्ता, विशिष्ट अतिथि रामश्री इंडिया इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक विजय गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि रामश्री इंडिया इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती अश्विनी ताम्बत थी।
कार्यक्रम में पूर्व महापोर श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने बच्चों को उनके सुंदर चित्रो के लिए सराहना की, उन्हें सम्बोधित किया। स्कूल प्रिंसिपल तथा निर्देशक द्वारा बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया गया। अध्यक्ष सीमा भार्गव, पूर्व मेयर समीक्षा गुप्ता, विजय गुप्ता नीरज जैन, श्रीमती अश्विनी तांबट का हनी शर्मा दवारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन मोनिका खंडेलवाल द्वारा किया गया। 
बच्चों के बनाये पोस्टर्स में से बेस्ट पोस्टर्स को चुना गया, तथा उन बच्चों को मोमेंटो तथा पुरस्कार वितरीत किये गये। कार्यक्रम के अंतरगत स्कूल में बच्चों, संस्था सदस्यो तथा अतिथियो द्वारा  वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी अयोजित किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को वृक्षों का महत्त्व  बताना तथा उन्हें पेड़ लगाने के लिए जगरूक करना था। कार्यक्रम के अंत में मोनिका खंडेलवाल दवारा आभार प्रकट किया गया।