जेसीआई ग्वालियर ओस द्वारा कई कार्यक्रम हुए

Sep 12 2023

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर ओस द्वारा जेसीआई वीक के दूसरे दिन सेवा भारती छात्रावास केदारपुर में बच्चों के लिए शुद्ध पानी हेतु एक वॉटर प्यूरीफायर (आरो) प्रदान किया गया। इस शुभ अवसर पर प्रोग्राम की अध्यक्षता अध्यक्ष मंजू गौड़ द्वारा की गई। प्रोग्राम में मुख्य अतिथि सेवा भारती छात्रावास समिति के सचिव गिर्राज गोयल, विशिष्ट अतिथि छात्रावास  प्रमुख अर्जुन दांगी, ओस के संस्थापक अध्यक्ष कमल सिकरवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में धूम्रपान की रोकधाम के लिए एक पोस्टर जारी किया गया। इस पोस्टर को सरकारी बस स्टैंड व पब्लिक प्लेस पर लगाकर लोगो को धुम्रपान से हो रहे कैंसर के लिए जागरूक किया जाएगा।
इसी क्रम में जेसीआई ग्वालियर ओस द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम मॉडल कॉन्वेंट हायर सेकेण्डरी स्कूल में किया गया। साथ ही इलेक्ट्रिक व्हीकल जो आज के समय में पॉल्यूशन फ्री के लिए बहुत जरूरी है इसका अवेयरनेस कैंप सचिन तेंदुलकर मार्ग पर एलिस ई व्हीकल मैं लगाया गया।
 जिस में मुख्य रूप से जितेंद्र पटेल, प्रताप सिंह, एडवोकेट उपेंद्र बेस, मंजू गौर, विवेक त्रिपाठी, कांता शर्मा, अवध गुप्ता, हेमलता अग्रवाल, नरेंद्र गुर्जर, सिमरन आदि सदस्य उपस्थित रहे।