उप राष्ट्रपति धनखड़ ट्रांजिट विजिट पर आए,ऊर्जा मंत्री तोमर, सांसद शेजवलकर ने स्वागत किया

Sep 12 2023

ग्वालियर। देश के उप राष्ट्रपति जगदीश धनखड़ मंगलवार की सुबह अल्प प्रवास पर ग्वालियर आए। यहां एयरपोर्ट पर उनका प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर व सांसद ग्वालियर विवेक नारायण शेजवलकर ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वह यहां 10 मिनट रुकने के बाद वह हेलीकॉप्टर के जरिए धौलपुर राजस्थान के लिए रवाना हो गए।
ग्वालियर में मंगलवार को एक बार फिर वीवीआई आगमन हुआ है। उप राष्ट्रपति जगदीश धनखड़ अल्प प्रवास पर ग्वालियर आए। मंगलवार को उप राष्ट्रपति के ग्वालियर आकर फिर राजस्थान जाने का औपचारिक कार्यक्रम आया था। जिसके बाद जिला प्रशासन ने अपने स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। जिला प्रशासन और पुलिस ने एयरपोर्ट के पास सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया था, हालांकि उप राष्ट्रपति धनखड़ का ग्वालियर में कोई कार्यक्रम नहीं था, इसलिए जिला प्रशासन को राहत थी। मंगलवार सुबह विशेष विमान से उप राष्ट्रपति जगदीश धनखड़ ग्वालियर पहुंचे तो एयरपोर्ट पर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद ग्वालियर विवेक नारायण शेजवलकर ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर जिला प्रशासन, पुलिस व एयरफोर्स के अधिकारी भी मौजूद रहे हैं।
जिस समय उप राष्ट्रपति जगदीश धनखड़ का आगमन हुआ हल्की रिमझिम फुहार पड़ रही थीं। जिस कारण वह छाता लगाकर ही स्थानीय नेताओं से मिले। इसके बाद दस मिनट तक वह यहां ठहरे और धौलपुर के लिए रवाना हो गए हैं।
राजस्थान के धौलपुर जिले में उनको एक कार्यक्रम में भाग लेना था। उप राष्ट्रपति की ट्रांजिट विजिट को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। एयरपोर्ट पर सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए गए थे।