ओजस्विनी विचार मंच ने कान्हा जन्मोत्सव मनाया

Sep 11 2023

ग्वालियर। पूरे हर्ष उल्लास के साथ बड़ी संख्या में लगभग 50 ओजस्विनी बहनों ने मिलकर कान्हा जन्मोत्सव मनाया। जिसमें रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति से पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया। गीत, भजन, नृत्य नाटिका एवं स्वल्पाहार के साथ सभी बहनों ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रचलन के साथ हुआ। संचालन श्रीमती निधि मिश्रा द्वारा किया गया। अतिथियों का परिचय श्रीमती अभिलाषा गुप्ता ने एवं सम्मान श्रीमती आभा मिश्रा और डॉ मंदाकिनी शर्मा ने किया। कार्यक्रम की प्रस्तावना डॉ अनीता सेठी जी ने रखी। 
कार्यक्रम की प्रस्तुतियों में स्वरचित कविता मानसी सोलापुरकर, कहानी कान्हा की श्रीमती प्रीति शर्मा, भजन श्रीमती जिज्ञासा जादौन, श्रीमती निर्मला शुक्ला, श्रीमती मीना शर्मा, श्रीमती रचना सोलंकी, श्रीमती श्रीमती सरिता पाठक, श्रीमती लता बत्रा श्रीमती संगीता अरोरा आदि बहनों ने गाऐ। कु. रुचि श्रीवास्तव ने भरतनाट्यम की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। मुख्य अतिथि श्रीमती संजू गुप्ता ने भगवान कृष्ण से जुड़े रोचक प्रसंग सुनाकर पूरे वातावरण को आनंदित कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती ज्योति गुप्ता एवं आभार ओजस्विनी विचार मंच की उपाध्यक्ष डॉ रितु नामधारी द्वारा ज्ञापित किया गया।