बदमाशों ने ऑर्डर डिलीवरी करने जा रहे स्विगी बॉय से कट्टा अड़ाकर बाइक, मोबाइल लूटा
Sep 11 2023
ग्वालियर। रेस्टोरेंट से फूड ऑर्डर डिलीवरी करने जा रहे स्विगी के डिलीवरी बॉय को चार बदमाशों ने लिफ्ट के बहाने रोका और कट्टा अड़ाकर बाइक, मोबाइल लूट लिया है। घटना गत रात 11 बजे महाराजपुरा कुशवाह मार्केट के पास की है। घटना के बाद लूट के शिकार ने शोर मचाया और राहगीरों की मदद से लुटेरों का पीछा किया, लेकिन कुछ दूर के बाद आंखों से ओझल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और नाकाबंदी कर चैकिंग की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस लुटेरों का पता लगाने सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
तारागंज अशोक स्तंभ के पास रहने वाला 28 वर्षीय आनंद उपाध्याय पुत्र गिर्राज उपाध्याय फूड डिलीवरी करने वाली स्विगी कंपनी में बतौर डिलीवरी बॉय का काम करता है। गत रात 11 बजे के लगभग वह बह रोज बिरयानी सिटी सेंटर रेस्टोरेंट से एक ऑर्डर लेकर महाराजपुरा कुशवाह मार्केट के लिए निकला था। अभी वह महाराजा कॉम्पलेक्स से कुशवाह मार्केट के लिए टर्न कर ही रहा था कि तभी एक बाइक पर चार लडक़े आए और उसे ओवरटेक कर बाइक रोकने के लिए इशारा किया। उसे लगा कि बाइक पर चार युवक हैं तो उससे वह लिफ्ट मांग रहे होंगे। इस पर उसने बाइक रोक दी तो बाइक सवारों ने उसे घेर लिया।
बाइक रोकने के बाद अभी डिलीवरी बॉय आनंद कुछ समझ पाता तभी एक युवक उसके पास आया और उससे बाइक छोडऩे के लिए कहा, उसके मना करते ही बदमाश ने उस पर कट्टा तान दिया। कट्टा और चार युवकों को देखते ही डिलीवरी बॉय के पसीने छूट गए। इसी बीच युवक ने उसे बाइक से उतारा और उसकी जेब में रखे करीब एक हजार रुपए और मोबाइल के साथ बाइक लेकर भाग गए।
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों के भागते ही डिलीवरी बॉय ने शोर मचाया तो बाइक सवार दो युवक और बुलेट सवार उसके पास आए। उनकी मदद से बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन पिंटो पार्क तक बदमाश दिखे पर इसके बाद वह कहां गायब हो गए पता ही नहीं चला।
गत रात को पुलिस को लूट की सूचना मिली तो गश्त पर निकले सभी अधिकारी स्पॉट पर पहुंच गए। पुलिस ने शहर के सभी पॉइंट पर नाकाबंदी कर दी। इसके बाद भी पुलिस को कोई मदद नहीं मिली है।
जब पुलिस ने घटना के बाद छानबीन करते हुए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू किए तो घटना स्थल के पास ही मुख्य रोड पर एक सीसीटीवी कैमरे में पुलिस को दो बाइक पर चार बदमाश नजर आए हैं। इनमें से एक बाइक वही है जिसने लूट की थी। पुलिस ने फुटेज लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
इस मामले में टीआई महाराजपुरा आलोक भदौरिया का कहना है कि चार बदमाशों ने डिलीवरी बॉय से मोबाइल, बाइक और नकदी लूटी है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। कुछ सुराग मिले हैं जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









