विद्यार्थी शिविर में स्कूली छात्रों ने शामिल होकर लाभ लिया

Sep 11 2023

ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम में आयोजित विद्यार्थी शिविर में सैकड़ों स्कूली छात्रों ने शामिल होकर लाभ प्राप्त किया। जिसमें विशेष रूप से सदगुरु शिक्षा निकेतन स्कूल मोतीझील संचालक धर्मेंद्र सेंगर, होली पॉइट हायर सेकेण्डरी स्कूल चंद्रवदनी नाका संचालक जितेंद्र शर्मा, सन गोल्ड मिडिल स्कूल नाका संचालक मनोज शुक्ला के सहयोग से सैकड़ों छात्र छात्राओं ने बापू आश्रम पहुंच कर शिविर में लाभान्वित हुए। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी। 
आश्रम के शांत व पावन वातावरण में दो दिवसीय उज्ज्वल भविष्य निर्माण विद्यार्थी शिविर का शुभारंभ आश्रम के विजय महाराज, अर्जुन भाई  पंडित मनीष कृष्ण महाराज द्वारा आश्रम व्यास पीठ पर संत आशाराम बापू के विग्रह फोटो पर दीप प्रज्ज्वलित के साथ किया गया। जिसमे छात्रों को विजय महाराज द्वारा ध्यान योग प्राणायाम के अनुभूत प्रयोग कराते हुए स्मृति वर्धक प्रयोग तुलसी का नित्य सेवन का महत्व समझाते हुए बताया कि बच्चे जीवन में संयम सदाचार का पालन माता पिता की आज्ञा को शिरोधार्य कर महान कैसे बने को अपने प्रवचन में बताया। 
देशभर में आश्रमों में लाखो-लाखों बच्चों को महिला उत्थान मंडल बाल संस्कार केंद्रों के माध्यम से विद्यार्थी शिविर आयोजित कर सनातन संस्कृति और योगिक प्रयोग सिखाकर बौद्धिक क्षमता एवम उन्नत जीवन जीने के नुस्खे बताकर देश के सर्व श्रेष्ठ नागरिकों द्वारा वर्षो से प्रदान किए जा रहे है। जिसमें स्कूली संस्थाओं से संपर्क कर शिविरों के आयोजन किए जाते है। शिविर में सु संस्कार सिंचन अभियान में महिला उत्थान मंडल, बाल संस्कार मंडल, युवा सेवा संघ, श्री योग वेदांत सेवा समिति तथा पूजा चितोरिया, ज्योति बहन, कल्पना शर्मा, गीता भार्गव, कविता, शिवांगी, लता खत्री, बबिता जसेजा, उर्मिला सोनी, सलोनी, अनिता नागपाल, पुष्पा पाठक इत्यादि प्रमुख रूप से शामिल रही।