सेवढ़ा विधानसभा के राइजिंग पोल ने चौकाया, सोनू गतवार को 83 प्रतिशत वोटिंग

Sep 11 2023

ग्वालियर/सेवढ़ा। इस बार पार्टी की मंशा है कि टिकट उसी को दिया जाए, जो चुनाव जीत सके। वहीं पूरे प्रदेश में अलग-अलग तरीके से सर्वे कराए जा रहे है। लगभग 4 तरह के सर्वे पार्टी ने प्राथमिक तौर पर कराए गए। जिसमें एक राइजिंग पोल सहित मीडिया की रिपोर्ट के आधार पर प्रत्याशी का रिपोर्ट कार्ड बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित संगठन नए चेहरे पर भी दांव लगा सकती है। ऐसे ही दतिया जिले की सेवढ़ा विधानसभा सीट का सर्वे आया है। यहां वर्तमान में कांग्रेस के विधायक घनश्याम सिंह है। पिछली बार भाजपा के राधेलाल बघेल को टिकट दिया। जिन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। 
अब हाल ही में भाजपा के कई दावेदार निकलकर सामने आ रहे हैं। उनमें हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन आशुतोष तिवारी का नाम तेजी से चल रहा है। वे चांडक्य की भूमिका में लंबे समय से रहे है। पूर्व विधायक प्रदीप अग्रवाल भी सक्रिय भूमिका में रहे, लेकिन एक बार चुनाव हार चुके है। मनोहर बघेल व कालीचरण कुशवाह पिछड़ा वर्ग से है, जो की दावेदारी कर रहे है। वहीं महिला दावेदारों की बात करे तो पार्षद रंजना शर्मा का है। लेकिन इन सबके बीच एक सर्वे के अनुसार युवा एवं नया चेहरा आया भाजपा में लंबे समय से काम कर रहे सोनू गतवार का। 
सोनू गतवार संघ का चेहरा होने के साथ गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र के बेहद करीबी माने जाते है। उनकी संगठन में मजबूत पकड़ होना भी बताया। वहीं। एक पोल का जो सर्वे आया, उसने सभी नेताओ की नींद उड़ा दी। जिसमें 83 प्रतिशत जनता ने वोटिंग सोनू गतवार के लिए की वोटिंग की।और तमाम बड़े नेता हैरानी में पड़ गए।