सीनियर मेम्बर एसोसिएशन ने जिंदगी एक इंद्रधनुष कार्यक्रम का आयोजन किया

Sep 11 2023

ग्वालियर। सीनियर मेम्बर एसोसिएशन द्वारा जिंदगी एक इंद्रधनुष के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे सभी महिलायें इंद्रधनुष के रंगो के अलग अलग कलर में नजर आयी। सभी सदस्यों ने जिंदगी के इन्द्रधनुषी अनुभव को शेयर कर साथ ही सदस्यों को बचपन के गेम्स खिला कर ढेर सारी मस्ती करायी। गेम्स में विनर रही महिलाओं को ईनाम दिया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजलि गुप्ता बत्रा ने की। 
कार्यक्रम में नीरू दीक्षित, रुचिता गोयल, नीतू अग्रवाल, शकुन्तला परिहार, नीरज गुप्ता, प्रीति बंसल, दीपती गुप्ता, सविता अग्रवाल, पल्लवी अग्रवाल मौजूद रही।