ग्वालियर मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने भोपाल आंदोलन में शामिल होकर भरी हुंकार
Sep 11 2023
ग्वालियर। मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में 52 मान्यता व गैर मान्यता प्राप्त संगठन के समर्थन के तीसरे चरण दस सितम्बर के हल्ला बोल धरना प्रदर्शन आंदोलन में अंबेडकर पार्क टीटी नगर भोपाल में प्रदेश के लाखों कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति, गृह भाड़ा भत्ता समेत लंबित 39 सूत्रीय मांगों के निराकरण हेतु आक्रोश व्यक्त करते हुए हुंकार के साथ एक सप्ताह का समय देकर अनिश्चित कालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई।
ग्वालियर से मोर्चा अध्यक्ष रणवीर सिंह सिकरवार, जिला अध्यक्ष बलबीर सिंह परमार, रविंद्र त्रिपाठी, धनीराम कुशवाह, महेंद्र जैन, महादेव सिंह,शिवकुमार दिवेदी, केके अवस्थी, हरिशंकर शर्मा,हेतराम बाथम व शिक्षक संघ टीम समेत आधा सैकड़ा कर्मचारियों ने शामिल होकर एक सुर में आंदोलन में गर्जना करते हुए हुंकार भरते हुए कहा की प्रदेश स्तरीय आंदोलन में ग्वालियर का हरेक कर्मचारी अपने हितों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर मजबूती के साथ खड़ा रहकर आरपार की लड़ाई में शामिल है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









