ओपन माइक कार्यक्रम में युवाओं ने प्रतिभा दिखाई

Sep 11 2023

ग्वालियर। सिटी सेंटर पर स्थित टीडीआर क्लब और इंटरटेरमेंट टैलेंट क्लब (ईटी क्लब) में द्वारा ओपन माइक कार्यक्रम अयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो प्रतिभागियों ने अपनी कला से लोगो को प्रोत्साहित किया। वही ईटी क्लब के संस्थापक मयंक अनुरागी के द्वारा बताया गया कि इस मंच को आने वाले समय मे बड़े स्तर तक लेजाया जाएगा एवं कार्यक्रम से आने वाली राशि का 70 प्रतिशत राशि को गरीब बच्चो की शिक्षा पर खर्च किया जाएगा।
मुख्य अतिथि प्रतीक तिवारी भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि आज के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। युवाओं की छुपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का होना जरूरी है। विशेष अतिथि सिद्धांत राव, आर्यन अरोरा अतिथि अनुज राय, कार्तिक श्रीवास, बॉबी सेन, रोहित मौजूद रहे, तो बही मुख्य वक्ता आदर्श शिमोलिया ने संभाली कमान।
कार्यक्रम में प्रतिभा कर रहे प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें पलक सिकरवार, शिवम सिशोदिया, ब्रजेश कुशवाह, विकाश, शिवराज, अमन श्रीवास, दिव्या श्रीवास्तव आदि सम्मानित हुए। 
कार्यक्रम के समापन में ईटी क्लब के संस्थापक मयंक अनुरागी ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सुंदरम झा, सूरज, मोहित, राजकुमार, हिमानी, शिवानी, राजबंश आदि मौजूद रहे।