कथा व्यास ने कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया, श्रोता हुए भाव विभोर
Sep 11 2023
ग्वालियर। सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के छटवें दिन ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के वार्ड 52 में गुढा वासियों के सहयोग से डांग वाले बाबा मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास पीठ पर विराजमान पं. अंकुर व्यास शास्त्री महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल-लीलाओं और रासलीला का भावपूर्ण वर्णन किया। भगवान श्रीकृष्ण की मनोरम झांकी का अवलोकन कराया।
कथा व्यास ने कृष्ण जन्म कथा के बाद कथा को आगे बढ़ाते हुए पूतना वध, यशोदा मां के साथ बालपन की शरारतें, भगवान श्रीकृष्ण का गो प्रेम, कालिया नाग मान मर्दन, माखन चोरी गोपियों का प्रसंग सहित अन्य कई प्रसंगों का कथा के दौरान वर्णन किया। श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथा व्यास द्वारा बीच-बीच में सुनाए गए भजन पर श्रोता भाव विभोर हो गए।
कथा व्यास ने बताया कि भागवत कथा विचार, वैराग्य, ज्ञान और हरि से मिलने का मार्ग बता देती है। कलयुग की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि कलयुग में मानस पुण्य तो सिद्ध होते हैं। परंतु मानस पाप नहीं होते। कलयुग में हरी नाम से ही जीव का कल्याण हो जाता है। कलयुग में ईश्वर का नाम ही काफी है सच्चे हृदय से हरि नाम के सुमिरन मात्र से कल्याण संभव है।
इस मौके पर परीक्षित रेनू प्रमोद तोमर, जन सरोकार संघ के अध्यक्ष शुभम चौधरी, पार्षद संध्या सुनील कुशवाह, अशोक पटसारिया, ममता आर्य, प्रशांत पाठक, अंकित कुलश्रेष्ठ, हेमंत राजपूत, प्रमोद यादव, गुलशन शर्मा, नरोत्तम शर्मा ने व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त कर आरती करने का सौभाग्य प्राप्त किया। भागवत में व्यवस्थापक मुरारी तोमर, शैलेंद्र तोमर, अजीत पाल, विजयपाल परमार, राघवेंद्र सोलंकी सहित हजार की संख्या में श्रोतागण मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









