करियर काउंसलिंग हेतु विशेषज्ञ व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित
Sep 11 2023
ग्वालियर। शासकीय गोरखी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा जारी शैक्षणिक कैलेंडर के परिपालन में करियर काउंसलिंग हेतु विशेषज्ञ व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य छात्रों के कौशल विकास के साथ-साथ करियर के संबंध में प्रेरणा देना है। इस हेतु विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया। व्याख्यान विशेषज्ञों में डॉक्टर सुनील सिंह कुशवाह, राहुल गुप्ता चार्टर्ड अकाउंटेंट, श्रीमती स्वराज गुप्ता उद्यमिता(डायमंड आफ वेस्टिज) एवं डॉक्टर केके दीक्षित, एसके दीक्षित उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम प्राचार्य श्रीमती राजबाला माथुर सहित सभी अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन किया गया। तत्पश्चात सरस्वती वंदना सामूहिक रूप से प्रस्तुत की गई। फिर अतिथि स्वागत एवं अतिथि परिचय उपप्राचार्य श्रीमती संजू तोमर द्वारा प्रस्तुत किया गया। तदुपरांत पधारे हुए अतिथि विद्वानों के प्रेरक उद्बोधन का सत्र शुभारंभ हुआ। जिसमें सर्वप्रथम चार्टर्ड अकाउंटेंट राहुल गुप्ता ने छात्रों को सीए बनने हेतु क्या, कब और कैसे तैयारी की जाए इन बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए सफलता के महत्वपूर्ण सूत्र समझाए।
इसी क्रम में डॉक्टर सुनील सिंह कुशवाह ने अपने उद्बोधन में छात्रों को चिकित्सा क्षेत्र की अनेक संभावनाओं के बारे में विस्तार से समझाया एवं इस क्षेत्र में करियर बनाने हेतु धैर्य लगन एवं समर्पण की आवश्यकता पर जोर दिया, एवं बताया कि अगर जीवन में दृढ़ निश्चय कर लिया जाए तो असंभव कुछ भी नहीं है। तदुपरांत डॉक्टर केके दीक्षित ने बड़ी रोचक शैली में छात्रों से जीवन के लक्ष्य निर्धारण एवं उस दिशा में एकाग्रता पूर्वक प्रयास करने हेतु छोटी-छोटी प्रेरक कथाओं के माध्यम से जीवन के लक्ष्य निर्धारण के तरीके समझाएं।
इसी क्रम में श्रीमती स्वराज ने छात्रों को अपनी क्षमताओं को पहचानने एवं प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी से आगे बढऩे व असफलताओं से कभी नहीं घबराने या डरने का सुझाव दिया। इस संदर्भ में उन्होंने प्रेरणादाई कहानी भी छात्रों को सुनाई, जिसे छात्रों ने बड़ी रुचिपूर्वक सुना और समझा। इसके बाद जिला स्रोत समन्वयक एसके दीक्षित ने अपने संबोधन में छात्रों को जीविकोपार्जन हेतु विभिन्न कलाओं एवं क्षेत्रों के ज्ञान बारे में विस्तार से समझाया।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्रीमती राजबाला माथुर ने सभी आगंतुक अतिथियों को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किये एवं पधारे हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक श्रीमती सुनीता गिरधर ने छात्रों के उज्जवल भविष्य हेतु मंगल कामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पुष्पा शर्मा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









