अचलेश्वर मंदिर में मुख्यमंत्री शिवराज, केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने की पूजा

Sep 10 2023

ग्वालियर में पिछले तीन दिन से हो रही बारिश किसानों सहित अन्य लोगों में खुशियों का पैगाम लेकर आई है। इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार दोपहर 12 बजे ग्वालियर पहुंचे। ग्वालियर एयरपोर्ट पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व ग्वालियर के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह एयरपोर्ट से सीधे अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे हैं। यहां करीब 15 मिनट तक उन्होंने पूजा अर्चना की है। पूरे शिव परिवार की पूजा करने के बाद परिक्रमा लगाई है। फिर रथ में सवार होकर जनदर्शन यात्रा (रोड शो) के लिए निकले। अचलेश्वर मंदिर पर पूजा से लेकर रथ में सवार होने तक केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सीएम शिवराज सिंह के साथ रहे हैं।